July 11, 2020
Category - Events
ऑनलाइन वाद-विवाद प्रतियोगिता S4-S7
दी मॉडर्न स्कूल ई.सी.एन.सी.आर दिल्ली की ओर से 11 जुलाई 2020 को ‘ऑनलाइन हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता’ का आयोजन ज़ूम एप के माध्यम से किया गया। वर्तमान लॉकडाउन के समय में इस प्रतियोगिता के आयोजन का अभिप्राय छात्रों के मध्य प्रतिस्पर्धा की अभिरुचि जागृत करना था। इस प्रतियोगिता का विषय था – ‘ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली अच्छी है या परंपरागत शिक्षा प्रणाली’।
इस प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों की सहभागिता वाद-विवाद प्रतियोगिता में सराहनीय व ज्ञानवर्धक रही। ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली के संदर्भ में मुख्य बिन्दु इस प्रकार थे – समय की बचत, वर्चुअल कक्षाओं की उपयोगिता, वर्तमान परिपेक्ष में शिक्षा का एकमात्र विकल्प, बढ़ती अनुशासनहीनता, स्वास्थ्य तथा आँखों पर बुरा प्रभाव, व्यावहारिक शिक्षा का अभाव, छात्रों में प्रतिस्पर्धा की कमी, इंटरनेट की अनिवार्यता आदि। परंपरागत शिक्षा प्रणाली के संदर्भ में मुख्य बिन्दु इस प्रकार थे – शिक्षा का निःसन्देह एकमात्र असरकारक माध्यम, विद्यार्थी के चरित्र निर्माण में सहायक, ज्ञान की वृद्धि में सहायक, अध्यापक तथा छात्रों में परस्पर जुड़ाव, छात्रों में परस्पर प्रतिस्पर्धा की भावना, छात्रों का उचित मूल्यांकन आदि।
इस प्रतियोगिता की सभापति श्रीमती आभा सदाना प्रधानाचार्या थी। निर्णायक मण्डल में श्रीमती स्वराज मेहता, मॉडर्न स्कूल तथा श्रीमती सुशीला मलिक, रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल, सोनीपत की विवेकपूर्ण उपस्थिति रही। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अध्यापकों तथा अभिभावकों का योगदान प्रशंसनीय रहा। प्रतियोगिता हेतु आकर्षक पोस्टर का निर्माण कक्षा बारहवीं के छात्र सौहार्द शर्मा द्वारा किया गया तथा प्रतियोगिता का मंच संचालन कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा देवांशी ने किया।
हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में सर्वोत्तम सदन का स्थान ‘शिवालिक सदन’ को मिला।
क्र.स. |
विद्यार्थी का नाम |
कक्षा |
सदन |
उपलब्धि |
1. |
लाईशा बंसल – पक्ष |
S5 |
विंध्याचल |
सर्वश्रेष्ठ वक्ता |
2. |
सुवंशी भाटिया – विपक्ष |
S7 |
शिवालिक |
सर्वश्रेष्ठ वक्ता |
3. |
सक्षम वासु - अवरोधक |
S6 |
हिमालय |
श्रेष्ठ प्रश्नकर्ता |
4. |
काव्या भाटिया – अवरोधक |
S6 |
शिवालिक |
श्रेष्ठ प्रश्नकर्ता |
5. |
आदरिता नंदी |
S4 |
शिवालिक |
प्रोत्साहन पुरस्कार |